बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- मूल्यों की अवधारणा को संदर्भ में विवेचित कीजिए।
उत्तर-
व्यक्ति जिस समाज में रहता है, उसमें मूल्य महत्वपूर्ण होते हैं। मूल्य व्यक्ति के अभिवृत्ति, निर्णय, व्यवहार तथा सभ्यता एवं संस्कृति तक के व्यक्ति के दृष्टिकोण एवं उसकी सोच को प्रतिबिंबित करता है। मूल्यों से हमारे विचार, भावनाओं एवं क्रियाओं का निर्धारण होता है। वस्तुतः मूल्य हमारे जीवन में सही कार्य करने के लिए पथ-प्रदर्शक होते हैं।
21वीं सदी की सबसे बड़ी समस्या मानवीय मूल्यों के हास को हम देख रहे हैं। इसलिए हमारी शिक्षा व्यवस्था में मूल्य शिक्षा का समावेश अत्यंत आवश्यक है। पंड्या (1991) ने शिक्षा में दार्शनिक के स्थान पर व्यावहारिक एवं सामाजिक मूल्यों की पुनर्निर्मिति का सुझाव दिया, जिससे मानव जीवन के बुनियादी मूल्यों की संगति, समन्वय एवं संतुलन हो सके। वर्तमान शिक्षा भावनात्मक उदारता एवं बंधुत्व की भावना विकसित करने में प्रभावी भूमिका का ही निर्वहन पा रही है, इसका परिणाम संबंध एवं असंतुलन के रूप में सामने आ रहा है। अतएव मूल्य आधारी शिक्षा ही विद्यार्थियों के संवेदनात्मक विकास में सहायक सिद्ध हो सकती है।
|