बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा
प्रश्न- बाल अपराधियों के लिए शिक्षा की आवश्यकता।
उत्तर-
बाल अपराधियों के लिए शिक्षा की आवश्यकता
- विद्यालय के द्वारा बालकों के स्वस्थ शारीरिक, मानसिक, संवेगात्मक और सामाजिक विकास के लिए उत्तम पर्यावरण का निर्माण करना चाहिए।
- विद्यालय में योग्य, प्रशिक्षित, प्रतिभाशाली और बाल मनोविज्ञान से परिचित अध्यापकों को नियुक्त किया जाना चाहिए।
- बालकों को उनकी रुचि एवं स्तर व योग्यता के अनुसार शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए।
- बालकों की वैयक्तिक विशिष्टताओं का अध्ययन करके उसके अनुसार शिक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए।
- विद्यालय में बालकों के साथ प्रेम एवं सहानुभूति का व्यवहार किया जाना चाहिए।
- बालकों में नैतिकता के विकास और चरित्र निर्माण के लिए धार्मिक एवं नैतिक शिक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए।
- यौन अपराधों की रोकथाम के लिए किशोर एवं किशोरियों को यौन शिक्षा दी जानी चाहिए।
- शिक्षा में रचनात्मक कार्य और स्वानुशासन द्वारा शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
- शिक्षक द्वारा बालकों के अनुकूल प्रभावशाली शिक्षा विधियों का प्रयोग किया जाना चाहिए।
- बालकों में सामाजिक सम्बन्धों के विकास और उनके अवकाश काल से सही प्रयोग करने के लिए विद्यालय में विविध पाठ्यक्रम सम्बन्धी क्रियाओं का आयोजन किया जाना चाहिए।
- बालकों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए विद्यालय में खेल, सरस्वती यात्राएँ, रेडियो, टेलीविजन आदि नवीन साधनों की सुव्यवस्थित व्यवस्था की जानी चाहिए।
- बालकों में उत्तरदायित्व की भावना पैदा करने के लिए स्वानुशासन की व्यवस्था होनी चाहिए।
- विद्यालय और बालक के मध्य निकट सम्बन्ध बनाए रखने के लिए अभिभावक अध्यापक परिचय का निर्माण किया जाना चाहिए।
- विद्यालय में बालकों के चरित्र का लेखा-जोखा रखा जाना चाहिए जिससे शिक्षक और उनके माता-पिता को उनके चरित्र की प्रवृत्ति के बारे में पता चलता रहे।
- बालकों को उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुसार व्यावसायिक निर्देशन दिया जाना चाहिए।
|
अन्य पुस्तकें
लोगों की राय
No reviews for this book