लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2669
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

प्रश्न- अर्द्ध-शासकीय पत्र से आपका क्या आशय है? उदाहरण सहित समझाइये।

इस प्रश्न का उत्तर आगे दिये गये सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तरों को मिलाने से पूरा होता है।

सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न- अर्द्ध-शासकीय पत्र से आपका क्या आशय है?

उत्तर -

अर्द्धशासकीय पत्र का आशय
(Meaning of Demi Official Letter)

अर्द्ध-शासकीय पत्र का आशय ऐसे पत्र से है जिसे किसी सरकारी अधिकारी द्वारा किसी अन्य सरकारी अधिकारी को व्यक्तिगत पत्र की भाँति लिखा जाता है। इन पत्रों के पक्षकारों में घनिष्ठता होती है जिसके कारण इनको लिखने की विधि निजी पत्रों से मेल खाती है। ये पत्र पूर्णतया शासकीय नहीं होते हैं। अर्द्ध-सरकारी पत्र शासकीय कार्य के सम्बन्ध में निजी रूप में लिखे जाते हैं। ये पत्र समान श्रेणी के अधिकारियों के मध्य लिखे जाते हैं। ये पत्र प्राप्तकर्ता को सम्बोधित होते हैं। ये पत्र उस व्यक्ति द्वारा जिसे पत्र सम्बोधित किया गया हो, स्वयं ही खोले जाते हैं। इनके लिखने का उददेश्य व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित करना होता है। अर्द्ध-सरकारी पत्र में अभिवादन अधिकारियों के आपसी सम्बन्धों पर निर्भर करता है। इनका प्रारूप व्यक्तिगत पत्रों की तरह ही होता है। हस्ताक्षर के साथ पहचान, पद व उपाधि लिखने की आवश्यकता नहीं होती है।

अर्द्ध-शासकीय पत्र की विशेषताएँ
(Characteristics of Demi Official Letter)

अर्द्ध शासकीय पत्रों की विशेषताएँ अग्रवत हैं -

1. इन पत्रों को निजी पत्र के रूप में लिखा जाता है।
2. स्थान व तिथि को व्यावसायिक पत्र की भाँति लिखा जाता है।
3. इन्हें मित्रवत रूप में लिखा जाता है।
4. पत्र के अन्त में 'आपका' लिखा जाता है।

अर्द्ध-शासकीय पत्र के उद्देश्य अग्रवत हैं :

(i) किसी विशेष मामले पर व्यक्तिगत ध्यान दिलाना,
(ii) जब किसी विशेष समस्या पर सलाह लेनी या देनी हो,
(iii) किसी बात की अस्पष्टता को स्पष्ट करना हो,
(iv) किसी विषय पर शासकीय पत्र लिखने से पूर्व व्यक्तिगत जानकारी हेतु,
(v) किसी मामले पर शीघ्र कार्यवाही हेतु।

अर्द्ध-शासकीय पत्र लिखते समय ध्यान देने योग्य बातें
(Things to be kept in View while Writing Demi Official Letter)

अर्द्ध-शासकीय पत्र लिखते समय अग्राँकित बातों पर ध्यान देना चाहिए :

(i) अर्द्ध-शासकीय पत्रों में औपचारिकता नहीं बरतनी चाहिए।
(ii) इन्हें एकवचन उत्तम पुरुष तथा मित्रवत रूप से लिखना चाहिए।
(iii) पत्र के अन्त में स्व-निर्देश हेतु 'आपका' सद्भावी शब्द लिखे जाने चाहिए।
(iv) पत्र के अन्त में बायीं तरफ प्रापक का नाम, पद व पता लिखा जाता है।
(v) पत्र भेजने वाले को केवल अपने नाम के साथ अपना पद नहीं लिखना चाहिए।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book