लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2669
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

अध्याय - 15

लेखन दक्षता या कौशल : व्यावसायिक संदेश का नियोजन,
पुनर्लेखन व सम्पादन, प्रथम ड्राफ्ट तथा अन्तिम ड्राफ्ट

(Writing Skills: Planning Business Messages,
Rewriting and Editing, the First Draft and the Final Draft)

 

प्रश्न- लेखन-कुशलता से आप क्या समझते हैं? व्याख्या कीजिए कि किस प्रकार से लेखन को प्रभावशाली बनाया जा सकता है?

अथवा
लेखन-कुशलता हेतु उठाये जाने वाले कदमों या उपायों की विवेचना कीजिए।
अथवा
" प्रभावी सम्प्रेषण के सिद्धान्तों को लेखन में लागू करना लेखन कुशलता है।' स्पष्ट कीजिए।

इस प्रश्न का उत्तर आगे दिये गये सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तरों को मिलाने से पूरा होता है।

सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न- लेखन-कुशलता से आप क्या समझते हैं? प्रभावशाली लेखन हेतु मार्गदर्शिका बताइये।

उत्तर -

लेखन - कुशलता
(Writing Skilledness)

वर्तमान समय में व्यापारिक पत्राचार हेतु लेखन- कुशलता अति आवश्यक है। लेखन - कुशलता सम्प्रेषण का मुख्य व महत्वपूर्ण उद्देश्य है। एक व्यापारिक संगठन में निर्णय, सुझाव, कार्यवाहियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ, विचार तथा प्रपत्र आदि लिखित रूप से प्रस्तुत किये जाते हैं।

लेखन-कुशलता से स्थाई अभिलेख तैयार होते हैं तथा इनका संदर्भ के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

लेखन-कुशलता कठोर परिश्रम, दीर्घ अभ्यास एवं गहन एकाग्रचित्तता से आती है। यह नियोजन तथा गहन अभ्यास पर निर्भर करती है।

प्रभावशाली लेखन हेतु मार्गदर्शिका
(Guidelines for Effective Writing)

1. छोटे शब्दों का प्रयोग करें,
2. संक्षेप में लिखें,
3. विषय के अनुसार लिखें,
4. व्यावहारिकता रखें,
5. छोटे वाक्य बनायें,
6. व्यावहारिक व परिचित शब्दों को लिखें,
7. अनावश्यक शब्दों का प्रयोग न करें,
8. उत्तेजक भाषा का प्रयोग न करें,
9. छोटे अनुच्छेद बनायें
10. निम्न प्रमाप की भाषा न अपनायें
11. उद्देश्यों व कार्यों को ध्यान में रखें.
12. स्पष्ट लिखें,
13. सारगर्भित शब्दों को अपनायें,
14. सकारात्मकता रखें,
15. आधिक्य शब्दों का प्रयोग न करें,
16. वाक्यों में तारतम्य रखें,
17. अनावश्यक सूचना को हटा दें,
18. विराम चिन्हों का सही प्रयोग करें।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book