|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- मौखिक सम्प्रेषण में भाषा के महत्व को समझाइये।
उत्तर -
(Importance of Language in Oral Communication)
भाषा अर्थपूर्ण तरीके से विचारों का सम्प्रेषण करने हेतु शब्दों का संयोजन होती है। एक वाक्य में शब्दों का क्रम बदल देने से वाक्य का अर्थ बदल सकता है। यहाँ तक कि वाक्य अर्थहीन भी हो सकता है। भाषा की सहायता से प्रभावी सम्प्रेषण किया जाता है। भाषा के सिद्धान्त का आधारभूत ज्ञान स्पष्ट रूप से कहने की जटिलताओं को समझने में सहायक है। जब एक व्यक्ति भाषा का उपयोग करता है तो इससे उसके व्यक्तित्व एवं विचारों की झलक मिलती है। अपने अनुभवों को व्यक्त करने के लिए लोग भाषा का उपयोग करते हैं। भाषा के सटीक न होने पर यह कभी-कभी भ्रम एवं गलतफहमी उत्पन्न करती है। भाषा
के मूल लक्षणों से परिचय हमें इसे बेहतर रूप से समझने तथा अधिक प्रभावी रूप से सम्प्रेषण करने में सहायता प्रदान करता है।
|
|||||










