|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- भाषण से आप क्या समझते हैं? उन अवसरों को बताइए जब किसी व्यक्ति से भाषण देने हेतु कहा जाता है। भाषण के क्या कार्य हैं?
उत्तर -
(Speech)
ऐसे बहुत से अवसर होते हैं जब भाषण देने की आवश्यकता पड़ती है। भाषण को औपचारिक या अनौपचारिक अवसरों पर दिया जा सकता है। इमर्सन के अनुसार, "भाषण शक्ति है, भाषण आग्रह करने, परिवर्तन लाने व दबाव डालने की एक शक्ति है।' भाषण को व्याख्यान भी कहा जाता है। यह सामाजिक आवश्यकता है।
भाषण के अवसर : निम्नांकित अवसरों पर भाषण देना पड़ता है -
1. कम्पनी की सभाओं, उद्घाटनों, अधिवेशनों आदि में,
2. किसी श्रमिक की मृत्यु हो जाने पर या राष्ट्र में उथल-पुथल होने पर,
3. बधाई देने व शुभकामना देने पर
4. कम्पनी द्वारा पुरस्कार दिये जाने पर,
भाषण हेतु मार्गदर्शिकायें :
1. छह महत्वपूर्ण प्रश्न ;
(i) क्या?
(ii) क्यों?
(iii) कब?
(iv) कैसे?
(v) कहाँ?
(vi) कौन?
2. स्पष्टता व संगठित होना;
3. सरलता व साधारण रूप;
4. उच्च मानसिकता;
5. संक्षिप्तता;
6. उत्साहवर्द्धन करना;
7. ठोस विवरण देना;
8. गैर-भाषित भाषा पर ध्यान देना
9. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना;
10. अनुभवों का प्रयोग करना;
11. स्वाभाविकता रखना।
|
|||||










