बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- Articles के सम्बन्ध में नियम बताइये।
उत्तर -
(Rules as to Articles)
A, an तथा the को articles कहते हैं। सामान्य रूप से इनका उपयोग noun के पहले किया जाता है। ये adjectives होते हैं। Modern grammar में इन्हें determiner कहते हैं।
A तथा an को indefinite articles माना जाता है तथा the को definite article कहते हैं।
Indefinite Articles : A or An का प्रयोग किसी Noun के position को Indefinite या uncertain बनाने के लिए होता है। जैसे-
(i) You saw an old man.
(ii) There was a king.
(iii) A dog was barking at night.
Definite Article : The का प्रयोग किसी Noun के position को definite या certain बनाने के लिए किया जाता है। जैसे-
(i) The house in which I live is new.
(ii) This is the pen which I have bought.
(iii) The gold of Nepal is cheap.
A/An का शाब्दिक अर्थ एक, सब, प्रति, प्रत्येक हिसाब से, कोई होता है जबकि The का कोई शाब्दिक अर्थ नहीं होता है। इसका functional meaning (अर्थ) होता है।
A या An Adjective 'one' का (weak form) है, जबकि The Adjective This, That का (weak form) है।
Consonant Starting Nouns के पहले The का प्रयोग हो, तो उसे 'दें' पढ़ा जाता है, जबकि Vowel Starting Nouns के पहले The का प्रयोग हो, तो उसे 'दी' पढ़ा जाता है।
लेकिन Noun पर जोर डालने के लिए The' को 'दी' पढ़ा जाता है, चाहे Noun Consonant of Vowel से प्रारंभ क्यों न हो।
1. A का अर्थ 'कोई एक होता है। यह Common Noun से पूर्व या उस Adjective से पूर्व जो Common Noun की विशेषता प्रकट करे, प्रयोग होता है।'
2. यदि कोई शब्द h' से शुरू हो और 'h' की ध्वनि 'ह' हो, तो इसके पहले 'a' का प्रयोग होता है।
3. जब 'h' की ध्वनि 'ह' ही हो; परन्तु जोर शब्द के दूसरे syllable (भाग) पर हो, तो, 'an’ का प्रयोग होता है।
4. जब कोई शब्द h' से शुरू हो परन्तु इसकी कोई ध्वनि न हो अर्थात् 'n' silent हो, तो 'an' का प्रयोग होता है।
5. Vowel से शुरू होने वाले शब्दों से पूर्व 'an' का प्रयोग होता है।
a, e, i, o, u को स्वर (Vowel) कहते हैं।
6. किन्तु जब शब्द के आरम्भ में स्वर 'घ' हो और इसकी ध्वनि 'यू' हो, तो 'a' का प्रयोग होता है।
7. जब किसी Noun या इसके Adjective से पूर्व एक बार 'a' या 'an' प्रयोग हुआ हो, तो दूसरी बार ऐसे वाक्यों में a या an के स्थान पर 'the' का प्रयोग होता है।
8. The का प्रयोग comparative degree में Adverb की तरह होता है।
9. नदियों, खाड़ियों, समुद्रों, पहाड़ी तंग मार्गों, द्वीप समूहों, पहाड़ों, राष्ट्रों, सितारों, झीलों तथा जातियों के नाम से पूर्व 'the' का प्रयोग होता है।
10. Superlating degree से पूर्व 'the' का प्रयोग किया जाता है।
11. ऐसे प्रान्तों के नाम से पूर्व भी 'the' का प्रयोग होता है जिनका नाम पड़ने का कोई विशेष कारण हो।
12. यदि कोई शब्द 'eu' से आरम्भ हो और 'eu' की ध्वनि 'यू' हो; तो उससे पहले 'a' का प्रयोग होगा।
13. A/An का प्रयोग कुछ खास phrases में होता है।
14. A का प्रयोग संख्या ( number) और मात्रा (quantity) का बोध कराने वाले expressions (व्यंजकों) में होता है।
15. किसी Proper Noun का प्रयोग Common Noun की तरह हो, तो Proper Noun के पहले A/An का प्रयोग होता है।
16. यदि Two Adjectives 'and' से जुड़कर किसी Singular Countable Noun के पहले प्रयुक्त हों तथा उनसे एक ही व्यक्ति या वस्तु का बोध हो, तो first (प्रथम) Adjective के पहले A/An का प्रयोग होता है।
17. यदि Two Adjective 'and' से जुड़कर किसी Singular Countable Noun के पहले प्रयुक्त हों तथा उनसे दो विभिन्न व्यक्तियों या वस्तुओं (Two different persons / things) का बोध हो, तो प्रत्येक Adjective के पहले A/An का प्रयोग होता है।
18. 'And' से जुड़े दो Singular Nouns से एक ही व्यक्ति या वस्तु का बोध कराना हो, तो first (पहले) Singular Noun के पहले Indefinite Article का प्रयोग होता है।
19. 'And' से जुड़े दो Singular Nouns से दो विभिन्न व्यक्तियों या वस्तुओं (two different persons or things) का बोध कराना हो, तो प्रत्येक Singular Noun के पहले Indefinite Articles का प्रयोग होता है।
20. A/An का प्रयोग नीचे दिये गये phrases में होता है
In a temper
In a mood
In a dilemma
In a rage
In a hurry
As a rule
21. A/An का प्रयोग counting expressing words या units (गिनतीसूचक शब्दों या इकाई) के पहले होता है।
जेसे- a dozen, a hundred, a thousand, a million, a score, a gross.
22. Uncountable Noun का प्रयोग Countable Noun की तरह हो, तो A/An का प्रयोग होगा।
23. Plural Noun को Singular बनाने के लिए भी A का प्रयोग होता है।
24. A/An का प्रयोग Proper Noun के पहले नहीं होता है।
25. A/An का प्रयोग Uncountable Noun के पहले नहीं होता है।
26. A/An का प्रयोग Plural Noun के पहले नहीं होता है।
27. A/An का प्रयोग Kind of, sort of, type of, variety of के बाद प्रयुक्त Nouns के पहले नहीं होता।
28. Food items (names of meals) के पहले A/An का प्रयोग नहीं होता है।
29. A/An का प्रयोग Post of, rank of of job of के बाद प्रयुक्त Nouns के पहले नहीं होता है।
30. A/An का प्रयोग Possessive adjectives के बाद प्रयुक्त Nouns के पहले नहीं किया जाता।
31. A/An का प्रयोग Demonstrative Adjectives के बाद Nouns के पहले नहीं होता है।
32. A/An का प्रयोग Distributive Adjective के बाद प्रयुक्त Nouns के पहले नहीं होता है।
|