| 
			 बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-1 अर्थशास्त्र बीए सेमेस्टर-1 अर्थशास्त्रसरल प्रश्नोत्तर समूह
  | 
        
		  
		  
		  
          
			 
			 5 पाठक हैं  | 
     |||||||
प्रश्न- समोत्पाद वक्रों का अर्थ स्पष्ट कीजिए तथा उनकी विशेषताएँ बताइये।
सम्बन्धित लघु प्रश्न
समोत्पाद वक्रों का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - 
 
(Meaning and Definition of Iso- Product Curve)
जिस प्रकार एक उपभोक्ता अपने सीमित साधनों से अधिकतम सतुष्टि प्राप्त करने के लिए विभिन्न संयोगों का निर्माण करता है ठीक उसी प्रकार एक उत्पादक समान उत्पादन प्राप्त करने के लिए उत्पत्ति के विभिन्न साधनों के बीच संयोगो का निर्माण करता है। इसके द्वारा प्रयोग की गई रेखायें समोत्पाद रेखायें कहलाती हैं। इसे कुछ प्रमुख विद्वानों द्वारा निम्न प्रकार परिभाषित किया गया है- 
 “समोत्पाद रेखा दो साधनों के उन संभावित संयोगों को बताती है जो कि एक समान कुल उत्पादन देते हैं।" - कीरस्टेड 
 “एक समोत्पाद वक्र वह वक्र है जिस पर उत्पादन की अधिकतम प्राप्ति दर स्थिर रहती है। - कीरट व कोहन 
						
  | 
				|||||

 
		 







			 

