लोगों की राय

शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स

प्रकाशक : एपसाइलन बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2271
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।

प्रश्न 4. वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के प्रकार बताइए।
अथवा
पदार्थ विज्ञान शिक्षण में वस्तुनिष्ठ परीक्षण।

उत्तर-वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के प्रकार
(Kinds of Objective Questions)

(1) Multiple Choice Type-इस प्रकार के प्रश्नों में चार उत्तर विकल्प के रूप में दिये जाते हैं। इनमें से सही उत्तर को छाँटकर उस पर सही का चिन्ह लगाना होता है; जैसे-

गुरुत्वाकर्षण के सिद्धान्त की खोज किसने की-

(क) न्यूनटन
(ख) आंइस्टीन
(ग) रदरफोर्ड
(घ) इनमें से कोई नहीं

(2) Matching Type-इसमें प्रश्नों तथा उत्तरों को दो समूहों में विभक्त कर दिया जाता है तथा उत्तर वाले क्रम को अव्यवस्थित करके उनके सही रूप में जोड़े बनाये जाते हैं।
जैसे-
समूह क  -टेलीविजन, रिवाल्वर, उत्प्लावन बल का सिद्धान्त, गैस का सिद्धान्त,
थर्मामीटर
समूह ख -कोल्ट जे. एल. बेयर्ड फारेनहाइट बॉयल आर्किमिडीज

(3) True & False Type - इस प्रकार के प्रश्नों में कथन की जाँच के लिए सत्य और असत्य की जाँच की जाती है।
जैसे—(1) बृहस्पति सौर मण्डल का सबसे बड़ा ग्रह है। सत्य/असत्य
(2) भौतिक विज्ञान में जीवों का अध्ययन किया जाता है। सत्य/असत्य
(3) शिक्षक बनने के लिए बी. एड. प्रशिक्षण आवश्यक है। सत्य/असत्य

(4) Fill in the Blanks-इसमें किसी वाक्य का कुछ अंश लिखे बिना छोड़ दिया जाता है। जिसे छात्रों को पूरा करना होता है।

उदाहरणार्थ-

(1) चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय ............... शहर में स्थित है।
(2) बी. एड. में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का निर्माण ............... प्रकार का होता है।
(3) रसायन विज्ञान में ............... का अध्ययन किया जाता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book