लोगों की राय

शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स

प्रकाशक : एपसाइलन बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2271
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।

प्रश्न 2. निबन्धात्मक परीक्षा से आप क्या समझते है? इसके गुण एवं दोष भी बताइए।

उत्तर-निबन्धात्मक परीक्षा
(Essay Type Test)

इस प्रकार की परीक्षा में छात्रों को अध्यापक द्वारा हल करने के लिए प्रश्न दिये जाते हैं। साधारणत: प्रयुक्त प्रश्न पुनः स्मरण पर आधारित होते हैं। इस विधि में निम्नलिखित प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं-

(1) संगठनात्मक तथा तुलनात्मक प्रश्न।
(2) पुराने तथ्यों पर आधारित प्रश्न।
(3) व्याख्या सम्बन्धी प्रश्न।
(4) प्रयोग सम्बन्धी प्रश्न।
(5) सृजनात्मक प्रश्न।

निबन्धात्मक परीक्षा के गुण
(Merits of Eassy Type Test)

निबन्धात्मक परीक्षा के निम्नलिखित लाभ हैं-

(1) प्रश्न-पत्र को बनाने में सरलता होती है।
(2) छात्रों की विशिष्ट मानसिक योग्यता की जाँच की जा सकती है।
(3) भाषा के ज्ञान का आभास हो जाता है।
(4) विषय केन्द्रित ज्ञान की जाँच की जा सकती है।
(5) छात्रों को अपने विचारों को अपने भावों में प्रकट करने का अवसर प्राप्त होता है।
(6) इन परीक्षाओं का आयोजन सुविधाजनक होता है।
(7) इन परीक्षाओं द्वारा शिक्षक की कार्य-कुशलता का भी ज्ञान होता है।
(8) ये परीक्षाएँ सभी विषयों के लिए उपयुक्त होती हैं।

निबन्धात्मक परीक्षा के दोष
(Demerits of Eassy Type Test)

(1) छात्रों में स्टने की प्रवृत्ति विकसित होती है।
(2) छात्रों में नियमित अध्ययन की आदत नहीं पायी जाती है।
(3) इनमें उद्दीपन की कमी होती है।
(4) परीक्षाओं में वैधता और विश्वसनीयता (Validity & Reliability) का अभाव होता है।
(5) इन परीक्षाओं द्वारा उचित मूल्यांकन नहीं होता है।
(6) परीक्षा के आयोजन में समय तथा धन अधिक व्यय होता है।

निबन्धात्मक परीक्षा प्रणाली में सुधार
(Improvement in Eassy Type Test)

निबन्धात्मक परीक्षा प्रणाली को सफल बनाने के लिए निम्नलिखित तीन बातों में सुधार की आवश्यकता है-

(1) प्रश्न-पत्रों के क्षेत्र में सुधार (Improvement in the field of question papers),
(2) परीक्षा प्रणाली के ढंग में सुधार (Improvement in exam-system),
(3) उत्तर-पुस्तिका के मूल्यांकन में सुधार (Improvement in the evaluation of answer booklets)।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book