|
शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षणईजी नोट्स
|
|
||||||
बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।
प्रश्न 3: क्रियात्मक अनुसंधान की उपयोगिता को बताइये।
उत्तर-क्रियात्मक अनुसंधान की उपयोगिता
(Utility of Action Research)
स्टीफन एम. कोरे ने क्रियात्मक अनुसंधान की उपयोगिता का उल्लेख निम्नलिखित
प्रकार से किया है-
1. इसके द्वारा विद्यालय की कार्य-पद्धति में संशोधन और सुधार होता है।
2. इसके द्वारा विद्यालय में लोकतन्त्रात्मक मूल्यों की स्थापना पर बल दिया
जाता है।
3. यह अध्यापकों में परस्पर स्नेह, सहयोग, सद्भावना आदि गुणों का संवर्धन करती
है।
4. यह अध्यापकों, प्रधानाचार्यो, प्रबन्धकों आदि की वैज्ञानिक और वस्तुनिष्ठ
विधियाँ अपनाने के लिये प्रोत्साहित करती हैं।
5. क्रियात्मक अनुसंधान विद्यालय के यान्त्रिक एवं परम्परागत परिवेश को समाप्त
करने में उपयोगी है।
6. यह विद्यार्थियों, अध्यापकों, निरीक्षकों और प्रबन्धकों आदि की समस्याओं के
समाधान के लिये उपयोगी है।
7. इसके द्वारा विद्यालय की क्रियाओं का, प्रभावपूर्ण ढंग से इस प्रकार आयोजन
किया जाता है कि विद्यार्थियों का सर्वागीण एवं चहुमुखी विकास होता है।
8. क्रियात्मक अनुसंधान में सत्यों और तथ्यों पर जोर दिया जाता है। इसलिए
अध्ययन की जाने वाली परिस्थिति में वास्तविकता के आधार पर परिवर्तन होता रहता
है।
9. क्रियात्मक अनुसंधान, अध्यापक के व्यवहार और शिक्षण में परिवर्तन करने से
पूर्व उसकी चिन्तन शैली और दृष्टिकोण में परिवर्तन लाता है।
|
|||||










