लोगों की राय

बी ए - एम ए >> चित्रलेखा

चित्रलेखा

भगवती चरण वर्मा

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :128
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 19
आईएसबीएन :978812671766

Like this Hindi book 0

बी.ए.-II, हिन्दी साहित्य प्रश्नपत्र-II के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार पाठ्य-पुस्तक

प्रश्न- शिक्षा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण उद्देश्य कौन-सा है और क्यों?
अथवा
शारीरिक विकास के उद्देश्य पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-
सर्वाधिक महत्वपूर्ण उद्देश्य
सामान्यतः शिक्षा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण उद्देश्य शारीरिक विकास के उद्देश्य को माना गया। इस उद्देश्य के अनुसार शिक्षा इस प्रकार की होनी चाहिए, जिससे बालक का शरीर सुन्दर, स्वस्थ और बलशाली बने। प्राचीनकाल से ही बालक के शारीरिक विकास पर अत्यधिक जोर दिया गया है। यही कारण है कि आज भी प्राचीन युग के वीर पुरुषों की गाथाएँ सुनी जाती हैं।
प्रसिद्ध विद्वान प्लेटो ने शिक्षा योजना में शारीरिक विकास को प्रमुख स्थान दिया है। रूसो ने भी शारीरिक विकास पर बहुत अधिक महत्व दिया है। कुछ प्रमुख विद्वानों ने शिक्षा के शारीरिक उद्देश्य के सम्बन्ध में निम्न कथन प्रस्तुत किये हैं -
'शारीरिक शक्ति से ही व्यक्ति स्फूर्तिवान और क्रियाशील बनता है।'
रूसो
स्वास्थ्य के बिना जीवन, जीवन नहीं है। केवल स्फूर्ती-हीनता और वेदना की दशा है. मृत्यु का प्रतिरूप है। - रेवेल
शारीरिक विकास के उद्देश्य के पक्ष में निम्नलिखित तर्क दिये गये हैं।
1. शारीरिक विकास में व्यक्ति के साथ-साथ राष्ट्र भी शक्तिशाली बनता है, अतः व्यक्ति तथा राष्ट्र दोनो के लिए हितकर है।
2. अच्छा स्वास्थ्य ही चारित्रिक एवं सामाजिक गुणों का आधार है।
3 व्यक्ति के लिए स्वस्थ होना आवश्यक है, इसमें वह स्फूर्तिवान तथा क्रियाशील रहता है।
4 मानसिक विकास शारीरिक विकास पर निर्भर रहता है।
5. अच्छा शरीर अच्छा व्यक्तित्व प्रदान करता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book