लोगों की राय

बी ए - एम ए >> चित्रलेखा

चित्रलेखा

भगवती चरण वर्मा

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :128
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 19
आईएसबीएन :978812671766

Like this Hindi book 0

बी.ए.-II, हिन्दी साहित्य प्रश्नपत्र-II के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार पाठ्य-पुस्तक

प्रश्न- विश्वविद्यालय के कार्यों के बारे में बताइए।
अथवा
आधुनिक भारत में विश्वविद्यालय की क्या भूमिका होनी चाहिए?
उत्तर-
विश्वविद्यालय के कार्य
विश्वविद्यालय के चार प्रमुख कार्य होते हैं-
(1) शिक्षा-विश्वविद्यालय का प्रमुख कार्य शिक्षा प्रदान करना है। विश्वविद्यालय, संस्थान- कॉलेजों के माध्यम से शिक्षा को प्रदान करते हैं। बेरोजगारी की समस्या के कारण आज छात्रों की भीड़ विश्वविद्यालय की तरफ इस उम्मीद में उमड़ रही है। कि शायद कोई अच्छा पाठ्यक्रम उन्हें किसी रोजगार को दिलाने में सहायक हो। इसी कारण की वजह से प्रातः कालीन तथा सायंकालीन कक्षायें, डाक द्वारा शिक्षण आदि का प्रचार हो रहा है। इसी कारण से आजकल छात्रों का उत्तीर्ण होने का प्रतिशत काफी कम हो रहा है। इस सन्दर्भ में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने कहा है कि- "सार्वजनिक फण्ड का दुरुपयोग प्रतिवर्ष हो रहा है और हालत दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है, इसे एक ओर धन का नाश तथा दूसरी ओर छात्रों व अभिभावकों के श्रम तथा शक्ति का अपव्यय एवं आकांक्षाओं पर तुषारापात हो रहा है। " शिक्षा के पूर्ण विकास के लिए विश्वविद्यालयों में सुविधाओं का होना आवश्यक है।
(2) अनुसन्धान विश्वविद्यालय का दूसरा प्रमुख कार्य छात्रों को अनुसन्धान कार्य की ओर अग्रसर करना है। हमारे देश में मौलिक बौद्धिक अनुसन्धानों का अभाव रहा है। स्नातकोत्तर स्तर पर अनुसन्धान के विषय में निम्न आवश्यकता है-
1. बहुत से विश्वविद्यालय व कॉलेज स्नातकोत्तर विष को पढ़ाने का कार्य प्रारम्भ तो कर देते हैं परन्तु उनके पास न तो उचित साधन होते हैं और न ही योग्य शिक्षक होते हैं। इस कारण से इस स्तर पर शिक्षा का स्तर गिर जाता है। जिन विद्यार्थियों को किसी अच्छे संस्थान में प्रवेश नहीं मिल पाता है वे इस प्रकार के संस्थान में प्रवेश ले लेते हैं। इससे शिक्षा के स्तर पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
2. विश्वविद्यालय को स्नातकोत्तर कक्षायें चलाने से पहले सभी सम्भावनाओं पर पूर्ण विचार करना चाहिए।
3. स्नातकोत्तर शिक्षण कार्य व अनुसन्धान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के होने चाहिए।
4. अनुसन्धान के लिए रिसर्च सेन्टर्स की स्थापना की जानी चाहिए।
(3) सम्बद्धता - भारत के विश्वविद्यालय का एक अन्य प्रमुख कार्य सम्बद्धता होता है। हमारे विश्वविद्यालय 40 के लगभग कॉलेजों को सम्बद्ध करते हैं इसलिए यू. जी. सी. शिक्षा के लिए कॉलेजों के स्तर को ऊँचा करने पर विचार कर रही है।
(4) प्रसार - विश्वविद्यालय के प्रमुख कार्यों में प्रसार भी है। प्रसार में दो कार्यक्रम प्रमुख हैं-
(i) प्रौढ़ शिक्षा-इसके लिए शिक्षा को प्रचलित रूप प्रदान किया जाये। विद्यार्थियों को नियमित कक्षा अध्ययन करना चाहिए तथा विशेषज्ञों को उनके क्षेत्र में प्रशिक्षण तथा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए।
(ii) सामुदायिक सेवा - विश्वविद्यालय में शिक्षा के प्रति रुचि को उत्पन्न करने के लिए सामुदायिक केन्द्र खोलने चाहिए।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book