बी ए - एम ए >> चित्रलेखा चित्रलेखाभगवती चरण वर्मा
|
|
बी.ए.-II, हिन्दी साहित्य प्रश्नपत्र-II के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार पाठ्य-पुस्तक
प्रश्न- मानवीय साधन कितने प्रकार के होते हैं तथा इसकी आवश्यकता बताइए।
उत्तर-
मानवीय संसाधनों के प्रकार
(Type of Human Resources)
मानवीय संसाधन निम्नलिखित प्रकार के होते हैं -
1. शक्ति (Energy) - देश, राज्य एवं परिवार के सदस्यों की शक्ति जो शारीरिक एवं मानसिक कार्य करने के काम आती है।
2. रुचियाँ (Interests) - इसमें व्यक्ति को रुचियों सम्मिलित किया जाता है जिनका विकास करके व्यक्ति कुछ अधिक ज्ञानोपार्जन कर सकता है।
3. समय (Time) - समय भी एक मानवीय साधन है। इसका उचित उपयोग करने से व्यक्ति का अपव्यय कम होता है।
4. योग्यताएँ तथा कौशल (Abilities and Skills) - देश राज्य एवं परिवार के सदस्यों की योग्यताएँ तथा कुशलताएँ जिनमें जन्मजात तथा अर्जित दोनों को ही सम्मिलित किया जा सकता है।
अभिवृत्तियाँ (Attitudes) - अभिवृत्तियाँ किसी भी क्रिया को क्रियान्वित करने के सम्बन्ध में भावनाएँ अथवा विचारधारा होती हैं। यह लक्ष्य को अर्जित करने के लिये बहुत शक्तिशाली तत्व होता है।
मानवीय संसाधनों की शिक्षा में आवश्यकता
(Need of Human resources in Educations)
मानवीय साधनों के उचित विकास के माध्यम से व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है जिसमें परिवार, समाज, राज्य तथा देश को लाभ प्राप्त होता है। जो देश अपने यहाँ उपलब्ध मानवीय संसाधनों का सही इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। वह देश अपनी प्रगति नहीं कर पाते हैं तथा दूसरों पर निर्भर रहते हैं। शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है जिसके द्वारा मानव को यह ज्ञान होता है कि वह अपने मानवीय साधनों का सही प्रयोग किस तरह करे जिससे वह अधिकतम लाभ प्राप्त कर सके।
योग्यता, कौशल, समय, ज्ञान, अभिरुचियाँ, रुचियाँ तथा शक्ति आदि वह मानवीय साधन है. जिनका सही उपयोग करने से मानव अधिक से अधिक लाभ अर्जित कर सकता है तथा शिक्षा ही उन्हें यह बताती है कि वह उपलब्ध संसाधनों का किस तरह उपयोग करे जिससे उसकी अधिक से अधिक प्रगति हो सके। शिक्षा के द्वारा मानव के ज्ञान को इतना बढ़ा देती है कि मानव अपने पास उपलब्ध संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करके अपनी उन्नति करता है।
|