लोगों की राय

हिन्दी साहित्य >> गद्य संचयन

गद्य संचयन

डी पी सिंह

राहुल शुक्ल

प्रकाशक : ज्ञानोदय प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :148
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 10
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.ए.-III, हिन्दी साहित्य प्रश्नपत्र-II के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार पाठ्य-पुस्तक



रेखाचित्र एवं संस्मरण

रेखाचित्र हिन्दी गद्य की नवीन विधा है। सामान्यतः रेखाचित्र के समान्तर संस्मरण । का उल्लेख किया जाता है किन्तु प्रकृत्या दोनों में तात्विक अन्तर है। रेखाचित्र मूलतः, चित्रकला से उत्प्रेरित साहित्यिक विधा है। चित्रकला में चित्रकार रेखाचित्र (Sketch) बनाते समय वस्तु को केवल प्रस्तुत करने का आभास देता है और पूर्णतः मूर्तित नहीं करता। इसी प्रकार रेखाचित्र में भी शब्द चित्रात्मक होता है, जिसमें रचनाकार व्यक्तित्व को आभासित मात्र करता है। स्थल वर्णनात्मकता या वस्तुपरकता उसका अभीष्ट नहीं होता | ये चित्र इन व्यक्तियों के भी हो सकते हैं जिनका रचनाकार से सम्पर्क हो और उनका भी हो सकता है, जो इससे परिचित न हों या काल्पनिक हों । जब सम्पर्क में आए व्यक्ति का रेखाचित्र प्रस्तुत किया जाता है तो उसमें संस्मरण का आनन्द मिलता है | महादेवी जी के रेखाचित्रों को इसीलिए कुछ लोग संस्मरण मान लेते हैं किन्तु यह ध्यातव्य है कि रेखाचित्र यथार्थाश्रित ही नहीं होता | चित्रात्मकता, कल्पनाश्रित यथार्थ, वर्णनात्मकता, कलात्मकता आदि रेखाचित्र के प्रमुख तत्व होते हैं।

हिन्दी रेखाचित्र

हिन्दी साहित्य में रेखाचित्रों की परम्परा मूलतः महादेवी वर्मा से प्रारम्भ होती है। संस्मरण एवं समरूपता के आधार पर श्रीराम शर्मा कृत 'बोलती प्रतिभा' (1937 ई०) को .. प्रथम संकलन माना जाता है किन्तु तात्विक दृष्टि से पूर्ण परिपाक महादेवी वर्मा के रेखाचित्र 'अतीत के चलचित्र' (1941 ई0) में मिलता है। रामवृक्ष बेनीपुरी कृत 'माटी की मूरतें प्रकाश चन्द्र गुप्त कृत मिट्टी के पुतले, प्रारम्भ के मुख्य रेखाचित्र हैं । कालान्तर में रेखाचित्रों और संस्मरणों की सुदीर्घ परम्परा मिलती है और रेखाचित्र संस्मरण के इतने निकट आ गया है कि उनके मध्य विभाजक रेखा खींचना कठिन है। परवर्ती रचनाकारों में मेरा हमदम मेरा दोस्त (कमलेश्वर), रेखाएँ और संस्मरण (क्षेमचन्द्र सुमन), कुछ ख्यालों में कुछ ख्यालों में (शंकर दयाल सिंह), औरों के बहाने (राजेन्द्र यादव), हम हशमत (कृष्णा सोबती), आदमी से आदमी तक (भीम सेन त्यागी) प्रमुख कृतियाँ हैं।

रिपोर्ताज

'रिपोर्ताज' का सम्बन्ध मूलतः पत्रकारिता से है। साहित्यिक विधा के रूप में रिपोर्ताज लेखन अत्याधुनिक है! अंग्रेजी में जो रिपोर्ट है, फ्रेंच में उसे रिपोर्ताज कहा जाता था। फ्रांस में युद्धक वृत्तान्तों को प्रेषित करने के लिए रिपोर्ताज शब्द का प्रयोग हुआ। कालान्तर में समस्त रोचक वृत्तान्तों को रिपोर्ताज कहा गया | इसीलिए साहित्य कोश रिपोर्ट के कलात्मक रूप को रिपोर्ताज कहा गया । इस प्रकार सामान्य रिपोर्ट में कलात्मकता का अभिनिवेश रिपोर्ताज का मुख्य अभिलक्षण है। रिपोर्ताज के लिए दो तत्व अनिवार्य हैं | पहला रिपोर्ताज लेखक को प्रत्यक्षदर्शी होना चाहिए, दूसरे रिपोर्ताज में साहित्यिक संस्कार और बिम्बधर्मिता होनी चाहिए।

हिन्दी रिपोर्ताज

हिन्दी में रिपोर्ताज लेखन का प्रारम्भ 1940 ई0 से हुआ। 1941 ई0 में डॉ0 रांगेय राघव ने बंगाल के भीषण अकाल का वर्णन 'तूफानों के बीच' में किया | यहीं से विधिवत् रिपोर्ताज लेखन का व्यवस्थित रूप सामने आया । स्वतन्त्रता के पश्चात् पत्रकारिता के नए आयाम विकसित हुए और इस काल में रिपोर्ताज को वैशिष्ट्य मिला | इस युग में धर्मवीर भारती कृत युद्ध यात्रा, विवेकी राय कृत जुलूस रुका है, रेणु कृत ऋणजाल, धवजल तथा नेपाली क्रान्ति कथा, जैसे रचनाएँ सामने आयीं।

...Prev |

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ

विनामूल्य पूर्वावलोकन

Prev
Next
Prev
Next

लोगों की राय

No reviews for this book